27 मार्च 2020 - 12:54
इटली के बाद स्पेन में चीन से ज़्यादा लोगों की मौतें

कोरोना वायरस का केन्द्र समझे जाने वाले चीन से ज़्यादा जहां जारी महीने 20 मार्च को यूरोपीय देश इटली में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई थी वहीं अब स्पेन में भी चीन से अधिक लोगों के मरने की पुष्टि हो गयी।

कोरोना वायरस से 25 मार्च से पहले तक चीन से अधिक मौतें केवल यूरोपीय देश इटली में हो चुकी थीं जहां 25 मार्च की शाम तक मरने वालों की संख्या 6 हज़ार 820 तक जा पहुंची थी और वहां पर मरीज़ों की संख्या 69 हज़ार से अधिक हो चुकी थी।

इटली जारी महीने 20 मार्च को वह पहला देश बना था जहां कोरोना वारसस के केन्द्र समझे जाने वाले देश चीन से भी अधिक मौतें हो चुकी थीं और 20 मार्च के बाद इटली में मरने वालों की संख्या दोगुनी हो गयी और पिछले तीन दिन से वहां प्रतिदिन 650 से अधिक लोगों की मौतें दर्ज की गयीं।

इटली के बाद स्पेन में भी कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या चीन से ज़्यादा हो गयी और 25 मार्च की शाम तक स्पेन में मरने वालों की संख्या 3434 तक पहुंच गयी।

स्काई न्यूज़ के अनुसार स्पेन में 24 और 25 मार्च के बीच 738 लोग मरे। आन लाइन मैप के अनुसार स्पेन में 25 मार्च की शाम तक कोरोना वायरस के मरीज़ों की संख्या भी बढ़कर 47 हज़ार 610 तक पहुंच गयी और वह मरीज़ों के हवाले से इटली और अमरीका के बाद तीसरे नंबर पर प्रभावित देश बन गया।